New Innovation Section
एन एफ एल ने क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों की उपस्थिति में नंगल में अपने अनुसंधान एवं विकास फार्म में किसानों को ड्रोन के माध्यम से खेती करने के लाभ बताए। इस मौके पर कई महिला किसान भी मौजूद रहीं।
इस अवसर पर एक खेत में नैनो यूरिया का छिड़काव व दूसरे खेत में सूक्ष्मपोषक तत्व का छिड़काव कर ड्रोन का प्रदर्शन किया गया। उर्वरकों का प्रयोग कृषि विकास केंद्र ऊना के वैज्ञानिकों की तकनीकी देखरेख में किया गया।
कंपनी किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से आधुनिक कृषि पद्धतियों का सहारा लेने के लिए पूरे भारत में किसानों को संगठित कर रही है। एनएफएल ने अपने आंचलिक कार्यालयों में ड्रोन खरीदे हैं और इस नवीनतम अवधारणा के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए ड्रोन के उपयोग में अपने अधिकारियों को प्रशिक्षित किया है।
Hits: 149




